इस राशि वाले वायदा बाजार में निवेश करें, तो शुभ रहेगा

उज्जैन | शुक्रवार ३० मार्च का दिन विशेष है। कुम्भ राशि वाले व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरुरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी। वृषभ राशि वाले विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व चिंता का माहौल बनेगा। मिथुन राशि वाले माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले हैं। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

वृषभ – विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व चिंता का माहौल बनेगा।

मिथुन – माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी।

कर्क- कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग ? बन रहे हैं। परिवारिक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह- यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।

कन्या – कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवन साथी की चिंता रहेगी।

तुला- आप सोचते तो बहुत हैं लेकिन कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाए। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक- अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करे पूरे विश्वास से करें। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।

धनु- अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें। पित्रों की शांति के लिए किसी योग्य ब्राह्मण को गाय दान करें।

मकर- व्यवसाय में लगा हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।

कुम्भ- व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरुरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।

मीन- अपने व्यवहार को नम्र बनाएं, अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होंगे। संतान विवाह की चिंता रहेगी।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

Leave a Comment