साप्ताहिक राशिफल 9 जुलाई से 15 जुलाई 2018

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मेष राशि के जातक और जातिकाओ को कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित तरक्की प्राप्त होने के योग रहेगे। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। उच्चाधिकारियों के मध्य किसी बड़ी योजना को मूर्तरूप देने में सहमति बन सकती है। मातृ पक्ष के मध्य तालमेल का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च रहेगा। सहकर्मियों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति के योग रहेगे। भौतिक सुख के साधनो को जुटाने में आपका रूझान बढ़ सकता है। सेहत में तंदुरूस्ती का एहसास रहेगा। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपकी वित्तीय स्थिति को उच्चता का मुकाम देने वाला रहेगा। पुत्र/पुत्री के प्रगति का शुभ समाचार प्राप्त होने के योग रहेगे। आपकी कार्य क्षमताओं में इजाफा होने के योग रहेंगे। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से वांछित साहित्य प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होने के अवसर रहेगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह का मध्य भाग मधुरता व नजदीकियों को देने वाला रहेगा। साथी के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्त रूप देने पर अमल हो सकता है। किन्तु सप्ताह के तृतीय भाग में अचानक ही लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है।

 

वृषभ राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातक एवं जातिकाओ को इस सप्ताह के शुरूआत से आजीविका के संदर्भों में महती प्रगति प्राप्त होने के योग रहेगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हैं, तो प्रयासों को और मन से करें इस सप्ताह के मध्य तक इच्छित सफलता के योग रहेगे। क्रीड़ा, प्रतियोगिता, तकनीक, चिकित्सा, सौंदर्य, उत्पादन, क्रय-विक्रय के संधित क्षेत्रों में इस सप्ताह के मध्य तक अनुकूल परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके वित्तीय स्तर को उच्च करने वाला रहेगा। आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक सबल रहेगा। प्रेम संबंधों में इस सप्ताह के मध्य भाग से मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। आपकी दक्षताओं को किसी नामी व्यक्ति द्वारा सराहा जा सकता है। वैवाहिक जीवन मे पत्नी व बच्चों के मध्य सामांजस्य स्थापित रहेगा। विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेगे। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग अनेक मामलों में मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत में नरमी के साथ ही व्यय की अधिकता व विरोधियों से परेशानी हो सकती है।

 

मिथुन राशि (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा)

इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही मिथुन राशि के जातक एंव जातिकाओं को महती तरक्की प्राप्त होने के योग रहेगे। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में भाग्य साथ देगा। आपके पूर्व के प्रयासों के बढि़या परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। कार्य व व्यापार के संबंधि क्षेत्रों मे सहकर्मियों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। किसी उच्चाधिकारी के मध्य निकटता का लाभ रहेगा तथा धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। इस सप्ताह के मध्य भाग से पारिवारिक जीवन में भौतिक सुख के साधनों के संग्रहण पर विचार हो सकता है। सेहत में जोश व उत्साह का एहसास होगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उन्हें समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके वित्तीय स्तर को उच्चता के मुकाम तक पहुंचाने वाला रहेगा। संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होने के योग रहेगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह के अंतिम भाग में इच्छित परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। किन्तु सेहत संदर्भो में सुस्ती का आगाज हो सकता है।

 

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही पूंजी निवेश व विदेश संदर्भो में लाभप्रदता को बढ़ाने में कामयाबी हाथ लगेगी। दूरस्थ स्थानों में कार्मिक व व्यापारिक प्रसार के प्रयासों को बढि़या लाभ होने के योग रहेगे। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा होने के आसार रहेगे। कार्य क्षेत्रों में तबादले की स्थिति रहेगी। योजनाओं के मामलों में अचानक ही भाग-दौड़ बढ़ सकती है। सेहत में मध्यम परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। गुप्तांगों की पीड़ाएं व रोग छोटी-छोटी परेशानियां दे सकते हैं। इस सप्ताह का मध्य राजनीति, तकनीक, चिकित्सा कला के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला रहेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों मे आपका भाग्य साथ देगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। इस सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग आपके सेहत को संवारने वाला और पीड़ाओं का अंत करने वाला रहेगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान रहेगे। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता का एहसास होगा। यदि आप भवन व वाहन के सुखों में विस्तार देना चाहते हैं, तो इस सप्ताह के अंत तक सफलता प्राप्त होने के योग रहेगे तथा प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा।

 

सिंह राशि (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे)

सिंह राशि के जातक और जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मंगलकारी परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उन्हें इस सप्ताह के प्रथम भाग में समाप्त किये जाने में प्रगति रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली के पल रहेंगे। पत्नी व बच्चों के मध्य सामांजस्य स्थापित रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो निश्चित ही परिणय सूत्रों में बंधने के योग रहेगे। किन्तु सप्ताह के मध्य भाग में कार्य व व्यापार के संबंधों में योजनाओं को अंतिम रूप देने में कशमकश करनी पड़ सकती है। विरोधी पक्ष काननूी अड़चने दे सकते हैं। धन निवेश व विदेश संदर्भो में व्यापक प्रगति के योग रहेगे। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। भू-जायदाद के संदर्भो में लाभप्रदता की स्थिति रहेगी। सेहत संदर्भो में अचानक ही गिरावट होने के आसार रहेगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके भाग्य को सबलता देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यो के आयोजनों का मूर्त रूप दिया जा सकता है। प्रतियोगी व क्रीड़ा के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा।

 

कन्या राशि (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक व जातिकाओं के लिए इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही कई मामलों में सफलता प्राप्त होने के योग रहेगे। धन निवेश व विदेश संदर्भां मे इच्छित लाभ की स्थिति रहेगी। विरोधियों को पराजित करने की ताकत में इजाफा होगा। यदि कोई अदालती विवाद हैं, तो आपका पक्ष अधिक सबलता के संकेत देगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह व आंशिक धन लाभ होगा। सेहत के लिहाज से इस सप्ताह का मध्य भाग अधिक अनुकूलता देने वाला रहेगा। चल रही गुप्तांगों की पीड़ाओं को समाप्त करने में कामयाबी रहेगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर अधिक उच्च रहेगा। आजिविका के संबंधित क्षेत्रों में प्रयासों का इच्छित लाभ इस सप्ताह के मध्य में प्राप्त होगा। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग भू-जायदाद के संदर्भों में आपकी पकड़ को और मजबूत करने वाला रहेगा। यदि कोई अनाधिकार है, तो उसे समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेगे। सेहत संदर्भों में में इस सप्ताह का अंतिम भाग नरमी दे सकता है। साथ ही व्यय की अधिकता रहने के योग रहेगे।

 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)

इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही तुला राशि के जातक व जातिकाओ को दक्षताओं को निखारने में महती प्रगति के योग रहेगे। कला, साहित्य, संगीत, तकनीक, सौंदर्य, अनुबंध, प्रबंधन, नेतृत्व चिकित्सा, उच्च शिक्षा, फिल्म, अभिनय के संबंधित क्षेत्रों में महती तरक्की के योग रहेगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में कामयाबी रहेगी। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन के स्तर में गुणात्मक परिवर्तन होने के योग रहेगे। आपकी वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक उच्च रहेगी। किन्तु इस सप्ताह का मध्य भाग सेहत में प्रतिकूलता दे सकता है, यद्यपि धन निवेश में लाभप्रदता की स्थिति और सुदृढ़ रहेगी। अदालती मामलो में विरोधी को मात देने की ताकत में इजाफा रहेगा। संबंधित सेवा क्षेत्रों में अचानक की तबादले की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह का अंतिम भाग कई संदर्भों में अनुकूलता देने वाला रहेगा। आपकी सेहत खिली हुई रहेगी। पूर्व की पीड़ाओं को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेगे। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। जीवन साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप देने में आपका रूझान रहेगा।

 

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाओं हेतु यह सप्ताह कई मामलों में शुभता को देने वाला रहेगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। भौतिक सुख- सुविधाओं को बढ़ाने में महती प्रगति रहेगी। सहकर्मियो के मध्य तालमेल का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। उत्पादन, विक्रय, तकनीक, साहित्य, अनुसंधान, वाणिज्य के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग रहेंगे। आपकी निपुणताओं का बढि़या लाभ रहेगा। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावाहरो से प्रसन्नता प्राप्त होगी। कर्मिक दक्षता का बढि़या लाभ रहेगा। इस सप्ताह के प्रथम भाग में भवन व वाहन सुखों में वृद्धि के योग रहेगे। इस सप्ताह का प्रथम व मध्य भाग सेहत को खिलाए रखने हेतु उत्तम रहेगा। तन तंदुरूस्त व मन प्रसन्न होगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में प्रेम संबंधों में मधुरता व निकटता का एहसास होगा। साथी के मध्य रोचक वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति में व्यापक सुधार के योग रहेगे। किन्तु इस सप्ताह के मध्य भाग में संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है। सेवा व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है, तथा इस दौरान सेहत में नरमी हो सकती है। संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचना होगा।

 

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)

 धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से कार्य व व्यावाय के संबंधित क्षेत्रों में महती उन्नति प्राप्त होने के योग रहेंगे। आजीविका के संदर्भों में किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। निजी व सकारी महकमों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। क्रीड़ा, प्रतियोगी संदर्भों में किस्मत साथ देगी। स्वजनों में मध्य किसी सामाजिक मुद्दे पर सहमति बन सकती है। किन्तु सेहत के लिहाज से इस सप्ताह का प्रथम भाग मध्यम परिणाम देने वाला रहेगा। किन्तु इस सप्ताह का मध्य भाग भू-भवन व वाहन संदर्भों में महती प्रगति  देने वाला रहेगा। आजीविका के प्रयास तरक्की की ओर अग्रसर रहेगे। किसी नामी संस्था के मध्य दीर्घावधि के कार्य व व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने के योग रहेगे। किन्तु व्यय की अधिकता रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी दक्षताओ का बढि़या लाभ रहेगा। निजी संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह का अंतिम भाग मधुरता को बढ़ाने वाला रहेगा। कहीं न कहीं से धन लाभ रहेगा। अर्थात् इस सप्ताह शुभ परिणामो की अधिकता के योग रहेगे।

 

मकर राशि (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र)

इस सप्ताह मकर राशि के जातक व जातिकाओं को भू-जायदाद के संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेगे। निजी सम्पत्ति को विस्तारित करने में प्रगति रहेगी। धन निवेश व विदेश संदर्भों में इच्छित तरक्की रहेगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा रहेगा। पितृ पक्ष के मध्य किसी खास मुद्दे में सहमति बन सकती है। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपके भाग्य में वृद्धि देने वाला रहेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में आपकी कोशिशें सफल रहेगी। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। सेहत के लिहाज से इस सप्ताह मध्यम परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग कई सदंर्भों में अनुकूलता को बढ़ाने वाला रहेगा। रोजी-रोटी के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। उत्पादन व विक्रय के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। निजी रिश्तों के लिहाज से सप्ताह का अंतिम भाग अनुकूलता देने वाला रहेगा।

 

कुम्भ राशि (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा)

इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातक व जातिकाओं को कई मामलों में शुभकारी परिणाम प्राप्त होने के योग विद्यमान रहेगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित परिणाम हासिल होने के योग रहेगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी खुशी के पल रहेंगे। उत्पादन, विक्रय, निर्माण, अनुसंधान, चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में सम्मान अर्जित रहेगा। किन्तु इस सप्ताह के मध्य भाग में अचल सम्पत्ति के संदर्भों में लाभ की स्थिति और मजबूत रहेगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा रहेगा। अदालती मामलों में आपकी स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सुदृढ़ रहेगी। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार रहेगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके भाग्य में वृद्धि देने वाला रहेगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। स्वजनों के सहयोग से मांगलिक कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है।

 

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रथम भाग से धन निवेश व देशान्तर के संबधों में लाभ रहेगा। शत्रु पक्ष को मात देने की ताकत में इजाफा रहेगा। कानूनी मामलों में आपकी पकड़ और अधिक मज़बूत रहेगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों में तबादले की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य सदंर्भों में पीड़ाएं उभर सकती हैं। संबंधित पहलुओं में सावधानी अपेक्षित रहेगी। किन्तु इस सप्ताह का मध्य भाग अपेक्षा कृत अधिक सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत की पीड़ाओं का अंत होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग रहेंगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो निश्चित ही परिणय सूत्रों में बंधने के योग रहेगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग भू-जायदाद के संदर्भों में लाभप्रदता को बढ़ाने वाला रहेगा। पितृ पक्ष के मध्य किसी खास मुद्दे पर सहमति हो सकती है। निजी व सरकारी क्षेत्रो में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। सेहत में नरमी के असार रहेगे। अर्थात् यह सप्ताह कई संदर्भों मे मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

Leave a Comment