- धार्मिक नियमों की उड़ाई धज्जियाँ! महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा चूक: युवक ने बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश किया, शिवलिंग को किया नमन...
- भस्म आरती: भांग, ड्राईफ्रूट, चंदन, आभूषण और फूल अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया दिव्य श्रृंगार!
- उज्जैन में राहगीरी उत्सव ने सबको जोड़ा, योग से लेकर नृत्य तक, हर किसी ने किया दिल से योगदान!
- भस्म आरती: महाकाल की नगरी में गूंजी जयघोष, कृष्ण पंचमी पर श्री कृष्ण स्वरूप में किया गया भगवान का दिव्य दर्शन
- उज्जैन में बैंक अफसर के घर छापा: EOW ने बरामद की 5 करोड़ की संपत्ति, 8 लाख कैश और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले!
आज से फिर देख सकेंगे महाकाल लोक:44 घंटे में 15 लाख ने किए महाकाल दर्शन, आज दोपहर 12.30 बजे से सामान्य श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे पूजन
महाशिवरात्रि पर लगातार 44 घंटे श्री महाकालेश्वर ने दर्शन दिए। इस अवधि में 15 लाख श्रद्धालु आए। सेहरा दर्शन और दोपहर की भस्मआरती के बाद ऐसा लग रहा था कि अब संख्या कम होगी लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक सामान्य श्रद्धालुओं काे गर्भगृह से दर्शन हो सकेंगे। महाकाल लोक को भी पूर्व की तरह भ्रमण के लिए खोल दिया जाएगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह और नववर्ष के पहले सप्ताह में करीब 6 लाख श्रद्धालु आए थे। इसे देखते हुए पांच बिंदुओं पर केंद्रित योजना बनाई थी।
इन पांच बिंदुओं की योजना: कतार में भजन की स्वर लहरियाें का आनंद भी मिला
1. रूट – प्रवेश और निर्गम का मार्ग अलग-अलग रखा। यही कारण रहा कि 50 हजार श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि पर चलित भस्मआरती की। 2. जूता स्टैंड – अलग-अलग रंग के टोकन देने का प्रयोग सफल रहा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का स्टैंड तलाशने में ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ी। 3. पार्किंग – विभिन्न मार्गों पर पार्किंग की योजना भी कारगर रही। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से सतत मार्गदर्शन लेते रहे। उन्होंने जो पाइंट बताए, उसके अनुसार सुधार भी किया। 4. पानी – बैरिकेड्स में पानी की बोतल पहुंचाने से श्रद्धालु यहां-वहां नहीं भटके। कतार में लगने पर भजन की स्वर लहरियों से समय कट गया। 5. लड्डू प्रसादी – एक ही स्थान पर लड्डुओं के ज्यादा काउंटर बनाने से श्रद्धालुओं को आसानी हुई। 36 काउंटर से 150 क्विंटल लड्डू प्रसादी श्रद्धालु अपने साथ ले गए।
250 की रसीद से शीघ्र दर्शन
मंगलवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक सामान्य श्रद्धालु बिना शुल्क गर्भगृह में दर्शन कर सकेंगे। 250 रुपए की रसीद से सुबह 6 से रात 9 बजे तक बैरिकेड्स से दर्शन कर सकेंगे। 1500 की रसीद लेकर गर्भगृह में जा सकेंगे।
श्रद्धालु का मोबाइल खोया, सुरक्षा कर्मियों ने ढूंढा
दर्शन करने नई दिल्ली से श्रद्धालु अनिता जैन का मोबाइल परिसर में खो गया। उन्होंने कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। सुरक्षाकर्मी ने उसे ढूंढा और लौटा दिया। मोबाइल पाकर श्रद्धालु जैन ने मंदिर समिति को 2100 रुपए का दान दिया।
सहायक प्रशासनिक अफसर आरके तिवारी ने बताया कि पंकज मोदी ने नंदी हाल से दर्शन किए। जिनका मंदिर समिति ने सम्मान किया। जलगांव, महाराष्ट्र से सांसद रक्षा कलसे ने महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। इसी तरह टीवी कलाकारों का दल भी दर्शन के लिए पहुंचा।