- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
ढांचा भवन में युवक पर तलवार से हमला
गुरुवार को दो स्थानों पर वर्चस्व कायम रखने की बात को लेकर तलवारबाजी एवं चाकूबाजी हुई जिससे दो युवक घायल हो गए। एक मामले में चिमनगंज पुलिस ने पांच वहीं दूसरे मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवशक्ति नगर निवासी जीतू बुंदेला एवं ढांचा भवन निवासी रौनक गुर्जर के बीच काफी दिनों से वर्चस्व कायम रखने की बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के गुटों के बीच पूर्व में भी संघर्ष हो चुका है। गुरुवार को रौनक गुर्जर पिता मनोहर गुर्जर, रोशन पिता मनोहर गुर्जर, टीनू मंडप निवासी ढांचा भवन एवं जसवंत उर्फ जस्सू निवासी हीरामिल की चाल गुरुवार की दोपहर 12.३० बजे के लगभग जीतू बुंदेला के दोस्त महेश उर्फ भाऊ पिता बाबूलाल शर्मा के घर पर पहुंचे और उस पर तलावार आदि से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपी चाकू, पाइप आदि से लेश थे। हमले में हमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया है। पाइप मारने से उसके पैर फेक्चर हो गया है। चिमनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा २९४, ३०७, ३२४, ३४ में प्रकरण दर्ज किया है। जबकि दूसरी घटना ८ दिसंबर की रात 11.४५ बजे नानाखेड़ा स्थित शुभम मांगलिक भवन के पास हुई।
सांदीपनि नगर ढांचा भवन निवासी मयंक पिता ब्रजमोहन शर्मा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था। इस दौरान जीतू बुंदेला, राजा कटियार, इरफान लाल, अक्षय टंकी, भानू ठाकुर वहां पर पहुंचे और पांचों ने मयंक से जमकर मारपीट की और उसके बाद उसे बंधक बनाकर चौपहिया वाहन में डाल लिया। फिर मोहन नगर में ले जाकर उस पर चाकू से कई वार किए। जिससे मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने देररात २.३० बजे आरोपियों के खिलाफ धारा १४७, १४८, १४९, ३६५ एवं ३०७ में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।