- सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ी बैठक — संभागायुक्त आशीष सिंह बोले: “गुणवत्ता और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा”; शिप्रा और कान्ह नदी पर ₹778 करोड़ से बनेंगे आधुनिक घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधाएं!
- मावठे के बाद ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी — उज्जैन में वूलन मार्केट में लौटी रौनक, सुबह-शाम बढ़ी रफ्तार!
- महाकाल के दरबार में शुक्रवार तड़के दिव्य भस्म आरती — पंचामृत से हुआ अभिषेक, रजत चंद्र और मुण्डमाला से सजा भगवान का स्वरूप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल — पंचामृत अभिषेक, कपूर आरती और रजत श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन
- भस्मारती के बीच गूंजा “जय श्री महाकाल” — राजा स्वरूप में हुए भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन, चांदी के पट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़
प्रतिमा विसर्जन-दशहरा के लिए गाइडलाइन जारी:उज्जैन में दशहरा पर निकलेगी महाकाल की सवारी
देवी दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि उत्सव कल खत्म हो जाएगा। इसके बाद दशहरे के दिन भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। शुक्रवार 15 अक्टूबर 2021 अश्विन शुक्ल दशमी को विजयादशमी (दशहरा पर्व) मनाया जाएगा। दशहरे के दिन भगवान श्री महाकाल की सवारी महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकलेगी।
सभा मंडप में श्री महाकालेश्वर भगवान के पूजन-अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान जाएगी। वहां शमी के वृक्ष के नीचे बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन होगा। पूजन के बाद सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर आएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि कोविड – 19 महामारी के चलते व्यवस्था में लगे सभी लोगों को मास्क पहनना होगा। सवारी में सीमित संख्या में अधिकृत व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।
मूर्ति विसर्जन व दशहरा की गाइडलाइन जारी
रामनवमी पर्व के साथ नवरात्रि पर्व भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद देवी प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रतिमा विसर्जन में केवल 10 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। इस दौरान किसी भी तरह का जुलूस व रैली प्रतिबंधित रहेंगे। पूजा स्थलों पर 50 % क्षमता के साथ श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। आतिशबाजी व डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।