- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- महाकाल की नगरी में गूंजा 'जय हिंद', उज्जैन में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा; सेना के सम्मान में हुआ शक्ति प्रदर्शन!
- 25 मई से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, शुरू होगा नौतपा: 9 दिनों तक तपेगी धरती, फिर होगी झमाझम बारिश!
- मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू होते ही नेताओं के दफ्तरों में लगी भीड़, उज्जैन सांसद ने लगवाया ‘नो ट्रांसफर रिक्वेस्ट’ बोर्ड!
- धार्मिक श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत नौका विहार उत्सव का इस्कॉन मंदिर में हुआ शुभारंभ, भगवान राधा-कृष्ण कर रहे हैं चंदन से शीतल नौका विहार; सात दिन तक चलेगा अलौकिक उत्सव
बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में दिए दर्शन, भस्मारती में उठी जय जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश की गूंज

सार
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि नवमी तिथि व शनिवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान शिव के मस्तक पर त्रिपुंड बनाया गया और उन्हें श्री गणेश के स्वरूप में सजाया गया। जिसे सभी श्रद्धालु देखते रह गए। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश की गूंज से गुंजायमान हो गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे भेट की व्हील चेयर
मुंबई से आए श्रद्धालु पराग ठक्कर जो कि इजी केअर कंपनी के चैयरमैन भी हैं, श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पधारे। उन्होने श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया। मंदिर अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में निशक्तजनों को निशुल्क व्हीलचेयर से न सिर्फ दर्शन कराए जाते हैं बल्कि मंदिर की ओर से व्हीलचेयर चालक के साथ ही निशक्त जन श्रद्धालु के साथ एक केअर टेकर को भी जाने की अनुमति रहती है। इससे ठक्कर बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने मुंबई पंहुचकर उच्च गुणवत्ता की पांच व्हीलचेयर मंदिर भिजवाई, जो उनके प्रतिनिधि हनिराम सिंघानिया द्वारा मंदिर को सौंपी गई। मंदरि के सहायक प्राशसनिक अधिकारी आरके तिवारी ने उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की।