- उज्जैन जिले में हर सियासी कयासों पर भारी पड़ा मोदी का चेहरा और लाड़ली बहना योजना
- अब महाकाल लोक की शोभा बढ़ाएंगे बिल्व पत्र और रुद्राक्ष के वृक्ष, श्रद्धालु ले सकेंगे आनंद
- उज्जैन में मतगणना के लिए सात कक्षों में रखीं 98 टेबल, निगरानी के लिए लगाए कैमरे
- चुनाव आचार संहिता के बाद दमकेगा महाकाल का नंदी मंडपम
- उज्जैन के महाकाल लोक का चित्र भारतीय मुद्रा पर होगा प्रकाशित!, आरबीआई के पास पहुंचा प्रस्ताव
मंगलवार भस्म आरती दर्शन:आभूषण पुष्प और चन्दन अर्पित कर दिव्य श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान तीन बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध,दही,घी,शक़्कर शहद फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। आभूषण पुष्प और चन्दन अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया।
चन्दन का तिलक अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।