- अक्षय तृतीया पर उज्जैन में गूंजे परशुराम जयकारे, निकलीं भव्य शोभायात्राएं; श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
- उज्जैन की नई सड़क पर रिक्शा चालक की संदिग्ध हालत में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, शराब की बोतल और लाइटर बरामद; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
- योग गुरु रामदेव ने महाकालेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा, भस्म आरती में हुए शामिल; दो घंटे तक ध्यान, जप और आराधना में लीन रहे!
- तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मेला, 65 स्कूलों की 56 टीमों ने दिखाया स्टार्टअप विजन; 65 स्कूलों के छात्रों को मिली ₹57.58 लाख सीड मनी
- सुबह 4 बजे स्वस्तिवाचन और घंटे की ध्वनि के साथ खुले पट, अक्षय तृतीया पर शिवभक्तों को मिले बाबा महाकाल के साकार रूप में दुर्लभ दर्शन!
मंदिरों में किया पूजन, घर के द्वार पर लगाए हल्दी-कुमकुम के छापे

माता को ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया, परिवार के स्वास्थ्य की कामना
उज्जैन।आज शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। रात 3 बजे से ही महिलाएं मंदिरों में पूजन के लिए पहुंचने लगी थी। मंदिरों के बाहर लंबी कतार लगी रही। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला माता का पूजन करने की परंपरा है। रात्रि के प्रथम प्रहर से ही महिलाएं मंदिरों में पहुंचकर पूजन कर रही हैं।
शहर में अनेक स्थानों पर शीतला माता के मंदिर हैं जहां पर पूजन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है। मान्यता है कि शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया जाता है।
इसी के चलते महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही भोजन बना लिया था। सुबह मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं ने माता का पूजन किया और ठंडे पकवानों का भोग लगाया।
पूजन के बाद मंदिर परिसर और घर के मुख्य द्वार के आसपास हल्दी-कुमकुम के छापे लगाए। अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद होलिका दहन स्थल पर होली ठंडी कर पूजा की गई। आज के दिन पूरा परिवार ठंडा भोजन करता है। इसीलिए कल से ही महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना लिए थे।