- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल से बाबा के दर्शन कर लगाया ध्यान; कहा - महाकाल की कृपा पीढ़ियों से परिवार पर बनी हुई है
- भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे केएल राहुल, गर्भगृह की देहरी से की पूजा-अर्चना
- महाकाल को भेंट: शहजादपुर के भक्त ने अर्पित किया 3 किलो से अधिक वजनी चांदी का जलपात्र, रांची से आए भक्त ने चांदी का मुकुट और नाग कुंडल किए समर्पित
- भस्म आरती: वीरभद्र जी के स्वस्ति वाचन के बाद खोले गए महाकालेश्वर मंदिर के पट, पंचामृत अभिषेक और रजत मुकुट से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल
रोते हुए बोले पंडित व्यास हमें बेघर कर रहे है:कोर्ट के आदेश के बाद घर तीन दिन में खाली करने का अल्टीमेंटम

देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास की आँखों में आसूं है। वे बता रहे है जिस की जिस घर में हम 120 सालो से रह रहे है उसे खाली करने के लिए तीन दिन की मौहलत मिली है। आज कोई भी हमारे साथ नहीं खड़ा हुआ है। जब ही जरुरत पड़ी में हमेशा प्रशासन के साथ खड़ा था लेकिन आज वो ही कोर्ट के आदेश की अवेहलना कर रहे है।
महाकाल मंदिर विस्तारीकरण की जद में आ रहे पण्डित आनंद शंकर व्यास का घर खाली करने के लिए नगर निगम ने तीन दिन की मौहलत दी है। 40×100 फ़ीट के घर में चार पीढ़ियों से 25 से अधिक लोग रहते है। पंडित आनंद शंकर व्यास बताते है की कोर्ट वे 120 वर्षों से यहां निवासरत हैं। यह जमीन आज से 123 साल पहले वर्ष 1900 में उनके दादाजी नारायण व्यास गुरुजी ने खरीदी थी। मकान अधिग्रहण को लेकर उनके द्वारा हाईकोर्ट की शरण भी ली गई थी। कोर्ट ने इस संबंध में प्रशासन के पक्ष में आदेश दिया था। पं. व्यास ने बताया कि इस आदेश की कॉपी उन्हें 5 अप्रेल को मिली थी। कोर्ट ने तीन सप्ताह में मकान खाली करने का समय दिया था, लेकिन आदेश मिलने के चार-पांच दिन बाद ही मकान खाली कराने के लिए निगम का अमला आ पहुंचा। पं. व्यास ने बताया कि मकान खाली करने के लिए नियमानुसार तीन सप्ताह का पूरा समय नहीं दिया गया। अब तीन दिन की का समय दिया है घर खाली करने के लिए। निगम के आदेश को देखते है पंडित व्यास ने घर खाली करना शुरू कर दिया है।
पंडित व्यास की आँखों से आंसू निकले
पंडित व्यास ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा की जिस घर से हम पहचाने जाते थे जहा सुबह उठते ही भगवान महाकाल के दर्शन होते थे ,भगवान बड़े गणेश की दी रात हम सेवा करते थे ऐसे घर को हमें खाली करना पड़ रहा है। आनंद शंकर व्यास रोते हुए बोले की घर में इतना सामान है कई ग्रन्थ किताबे साहित्य है इन सबको कहाँ लेकर जाऊँगा इस उम्र में, शासन प्रशासन कोई भी यहाँ नहीं आया। अब देवास रोड स्थित ऑक्स्फ़ोर्ड स्कुल के सामने रहने जायेंगे। प्रशासन ने मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया और बुधवार को मकान तोडऩे के लिए नगर निगम की टीम को भेज दिया।