- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- उज्जैन में गरजी करणी सेना: हरदा लाठीचार्ज के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, तीन मांगों के साथ सरकार को दी चेतावनी!
- उज्जैन में NCB इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को CBI ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप; CBI कर रही पूछताछ!
- Bhakti aur Sanskriti का संगम: उज्जैन में 39 दिन तक अतिथि निवास कलाकारों के लिए आरक्षित, श्रद्धालु होटल की ओर कर रहे रुख!
- महाकाल की सवारी से पहले पुलिस का रिहर्सल, 21 जुलाई को निकलेगी बाबा महाकाल की दूसरी सवारी; हेलिपैड पर हुआ पुलिस का ग्राउंड रिहर्सल
सोमवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल को चंदन का त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पंडे – पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया।
भगवान महाकाल ने मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड धारण किया। मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चन्दन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।