- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
Online Fraud: उज्जैन में देव दर्शन के लिए आए श्रद्धालु से रूम बुकिंग के नाम साइबर ठगों ने की ऑनलाइन ठगी, 3100 रुपये ऑनलाइन करवाए ट्रांसफर
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
ऑनलाइन होटल बुकिंग के बढ़ते चलन के बीच, साइबर ठगों ने इसे ठगी का नया जरिया बना लिया है। देशभर में कई लोग फर्जी वेबसाइट्स के जाल में फंसकर लाखों रुपये गंवा रहे हैं। दरअसल, उज्जैन में फर्जी वेबसाइट के जरिए रूम बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मुंबई निवासी राजीव जुवेकर के साथ हुआ। देव दर्शन यात्रा के लिए उज्जैन आने वाले राजीव ने इंटरनेट पर हरसिद्धि मंदिर के पास स्थित पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला का रूम बुक करने की कोशिश की।
सर्च के दौरान उन्हें एक फर्जी वेबसाइट मिली, जहां दिए गए नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने खुद को विनोद बताया। उसने एडवांस बुकिंग के नाम पर 3100 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और कंफर्मेशन का फर्जी स्क्रीनशॉट भेज दिया।
जब राजीव उज्जैन पहुंचे तो धर्मशाला के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है और धर्मशाला ऑनलाइन बुकिंग सेवा प्रदान नहीं करती। ठगी का अहसास होने पर राजीव ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
बता दें, उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रूम बुकिंग के नाम पर ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ठग देव दर्शन यात्रा के लिए उज्जैन आने वाले भक्तों के साथ इस तरह की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।