- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
मंदिरों में किया पूजन, घर के द्वार पर लगाए हल्दी-कुमकुम के छापे
माता को ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया, परिवार के स्वास्थ्य की कामना
उज्जैन।आज शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। रात 3 बजे से ही महिलाएं मंदिरों में पूजन के लिए पहुंचने लगी थी। मंदिरों के बाहर लंबी कतार लगी रही। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला माता का पूजन करने की परंपरा है। रात्रि के प्रथम प्रहर से ही महिलाएं मंदिरों में पहुंचकर पूजन कर रही हैं।
शहर में अनेक स्थानों पर शीतला माता के मंदिर हैं जहां पर पूजन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है। मान्यता है कि शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया जाता है।
इसी के चलते महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही भोजन बना लिया था। सुबह मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं ने माता का पूजन किया और ठंडे पकवानों का भोग लगाया।
पूजन के बाद मंदिर परिसर और घर के मुख्य द्वार के आसपास हल्दी-कुमकुम के छापे लगाए। अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद होलिका दहन स्थल पर होली ठंडी कर पूजा की गई। आज के दिन पूरा परिवार ठंडा भोजन करता है। इसीलिए कल से ही महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना लिए थे।