- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
अंडर-19 न्यूजीलैंड की टीम ने आलोक इंटरनेशनल को 56 रनों से हराया
देवास रोड के समीप स्थित महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम का आलोक इंटरनेशनल स्कूल की टीम से मैच हुआ। यह पहला मौका है जब जिले में कोई विदेशी टीम के खिलाड़ी मैच खेलने आए। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने बैटिंग, बॉलिंग आैर फील्डिंग तीनों विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 56 रन से मैच जीत लिया।
एमआईटी के क्रिकेट मैदान पर मप्र किक्रेट एसोसिएशन की ओर से अनुमोदित क्रिकेट उज्जैन के इतिहास में पहली बार किसी विदेशी क्रिकेट टीम ने कदम रखा है। एमआईटी परिसर में बने मैदान पर शुक्रवार सुबह न्यूजीलैंड आैर आलोक इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच 40-40 ओवर का एक दिवसीय मैच शुरू हुआ। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी आैर 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में आलोक इंटरनेशनल स्कूल की टीम 30 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की टीम की ओर से सबसे अधिक 64 रन बनाने वाले मैक्स क्यू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विदेशी टीम के साथ हुए इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी उपस्थित रहे। मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों व अतिथियों को भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर बैंड-बाजे के साथ एमआईटी परिसर में लाया गया