- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
अखंड भारत संकल्प दिवस:बाल हनुमान मंदिर पर हुई विहिप और बजरंदल की बैठक, 14 को निकलेगी मशाल रैली
विहिप बजरंगदल की प्रखंड बैठक चंबल तट स्थित बाल हनुमान मंदिर पर हुई। विहिप के विभाग धर्मप्रसार प्रमुख जगदीश धाकड़, जिला मंत्री जितेंद्र पांचल ने कार्यकर्ताओं को आगामी अखंड भारत संकल्प दिवस पर निकलने वाली मशाल यात्रा में अनुशासन, सुरक्षा के बिंदुओं पर प्रमुखता से मार्गदर्शन दिया।
मशाल यात्रा अपने पारंपरिक मार्ग से 14 अगस्त शाम 6 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित शिव हनुमान मंदिर पर धर्मसभा के बाद शुरू होगी। जो दीनदयाल चौक, स्टेशन चौराहा, एमजी रोड, जन्मेजय मार्ग, पुरानी नगर पालिका मार्ग से चंबल मार्ग होकर अंबे माता मंदिर किल्कीपुरा पर पहुंचेगी।
यहां से फिर से यात्रा चंबल मार्ग होकर थाना चौराहा, गुर्जर मोहल्ला, रामसहाय मार्ग, बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, कन्याशाला मार्ग, स्टेशन चौराहे पर यात्रा का समापन होगा। मशाल यात्रा के लिए कार्यक्रम संयोजक योगेश जायसवाल को बनाया गया है। संचालन विहिप प्रखंड मंत्री मनीष व्यास ने किया।
इस मौके पर जिला सहसंयोजक महेश आंजना, जिला सहसंयोजक विशालसिंह, जिला सहमंत्री रामगोपाल परमार, जिला प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, देवेंद्र सेन, अजय जाट, दिनेश पटेल, निर्भर गुर्जर, दीपक चौधरी, कृपालसिंह, संदीप कछावा, हेमू चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।