- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान होगा
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को वृद्धजनों का सम्मान समारोह महाकाल प्रवचन हॉल में आयोजित किया गया है। सम्मान समारोह प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। इसी तरह के कार्यक्रम प्रत्येक जनपद मुख्यालय एवं नगर पालिकाओं में आयोजित होंगे। कार्यक्रम में शतायु वृद्धजन को एक हजार रूपये सम्मान निधि, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा, जबकि 80 के ऊपर के वृद्धजनों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा। कलेक्टर संकेत भोंडवे के निर्देशानुसार शतायु वृद्धजनों को लाने-ले जाने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी।
आज खेलकूद प्रतियोगिता
30 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिकों के लिये खेलकूद प्रतियोगिताएं, जिनमें शतरंज, कैरम, कुर्सी दौड़ आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता महानन्दा नगर स्थित खेल परिसर में प्रात: 9 बजे से आयोजित होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में होगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले वरिष्ठजनों को एक अक्टूबर को पुरस्कार दिये जायेंगे।