- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
अफ्रीकी देश से आया छात्र:विक्रम विवि ने छात्र को 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद सरकार ने सभी कोविड नियमों के तहत लगी पाबंदियों को वापस ले लिया है, लेकिन विदेश से आने वाले यात्रियों को 7 दिन तक क्वारंटाइन किया जा रहा है।
विक्रम विश्व विद्यालय में नाइजीरिया से आए छात्र योहाम जेफरी मेग्नी को प्रवेश दिया है। यहां उसे विवि प्रबंधन ने एक हफ्ते के लिए विवि के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन कर दिया है। छात्र की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने और पूरी तरह स्वस्थ होने के रिपोर्ट मिलने के बाद ही क्लास में बैठने की अनुमति दी जाएगी। छात्र को वैक्सीन लगी है अथवा नहीं यह भी देखा जाएगा।
विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में संक्रमण शून्य की स्थिति में है। फिर भी हम रिस्क नहीं लेना चाहते। स्टाफ को भी दोनों डोज लगाने के लिए पाबंदी लागू कर रहे हैं। छात्र अफ्रीकन देश से आया है। वहां फिलहाल कोरोना किस स्तर पर फैला है, यह नहीं पता। एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।