- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
अब बिजली कंपनी में ये भ्रष्टाचार का गठजोड़ तो नहीं?:जो गबन का आरोपी
बिजली कंपनी के वल्लभनगर जोन में हुए 12.50 लाख के गबन के आरोपी कार्यालय सहायक व सहायक ग्रेड-3 मोतीलाल मेहरा के साथ जोन प्रभारी एई प्रणेश कुमार तथा जेई व प्रभारी अतिरिक्त तहसीलदार पश्चिम शहर संभाग मनोज जायसवाल तथा जोन का कर्मचारी गौतम श्रोत्रिय ने पिछले दिनों शराब पार्टी की। इसमें एई प्रणेश कुमार बहक गए। वे बोल रहे हैं कि जब मैं बैठा हूं तो लॉकडाउन कैसे लग जाएगा, गाली देते हुए लॉकडाउन की तो…इसका वीडियो वायरल हुआ है, जो 4 दिसंबर को बड़नगर रोड स्थित ढाबे का बताया जा रहा है।
वीडियो में एई के साथ में गबन का आरोपी मेहरा, जेई जायसवाल व कर्मचारी श्रोत्रिय दिखाई दे रहे हैं। एई प्रणेश कुमार लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं। वे बोल रहे हैं कि मैंने दोनों मोबाइल मेहरा को दे दिए हैं। कर्मचारी जेई कुमार से कह रहा है कि सर रात के 10 बज गए हैं, लॉकडाउन लग जाएगा। इस पर एई गाली देते हुए कह रहे हैं कि जब मैं बैठा हूं तो लॉकडाउन कैसे लग जाएगा। वे लड़खड़ाते हुए चल रहे हैं, उन्हें कर्मचारी संभाल रहा है। कर्मचारी कह रहा है कि सर आप गिर जाएंगे। एई गाली दिए जा रहे हैं। यह वीडियो बिजली कंपनी के अधिकारियों तक भी पहुंचा है।
जिसमें जांच की बात कही जा रही है। वल्लभनगर जोन में हाल ही में नए बिजली कनेक्शन की करीब साढ़े बारह लाख की राशि के गबन का मामला सामने आया है। इसमें कार्यालय सहायक मेहरा ने कनेक्शन की राशि बिजली कंपनी में जमा नहीं की। मामला पकड़ में आने के बाद मेहरा को पहले निलंबित किया गया और फिर बहाल करते हुए बड़नगर के पीरझलार वितरण केंद्र में भेजा गया है। गबन का यही आरोपी जोन के एई व जेई शराब पार्टी करते हुए पाए गए हैं।
ऐसे गठजोड़ ही गड़बड़ी बढ़ा रहे
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कर्मचारियों का साथ में बैठकर शराब पीना, ऐसे ही गठजोड़ गड़बड़ियों को बढ़ा रहे हैं। बिजली कंपनी के जोन कार्यालयों में आर्थिक अनियमितताएं की जा रही है।
शराब पीना कोई अपराध है क्या
हम लोगों की भी पर्सनल लाइफ है। शराब पीना कोई अपराध है क्या। पार्टी में गया था, यह पुराना वीडियो है जिसे अब वायरल किया जा रहा है।
– प्रणेश कुमार, एई, वल्लभनगर जोन
^गबन के मामले में एई व जेई या कोई और भी लिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पार्टी व्यक्तिगत मामला है, जिसमें विभागीय तौर पर कुछ नहीं कर सकते हैं।
– राजीव पटेल, ईई, बिजली कंपनी