- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
अभा कालिदास समारोह का शुभारंभ आज संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी उद्घाटन
उज्जैन। कला व संस्कृति के महापर्व अखिल भारतीय कालिदास समारोह का विधिवत शुभारंभ सोमवार शाम 6.30 उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में होगा। समारोह का उद्घाटन सोमवार को प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी।सारस्वत अतिथि जगद्गुरु स्वामी मधुसूदन आचार्य होंगे।
समारोह के बाद झांसी की बुंदेलखंड नाट्यकला समिति द्वारा महाकवि कालिदास रचित संस्कृत नाटक मालविकाग्निमित्रम् का मंचन किया जाएगा। उज्जैन की ऋतु शर्मा कथक प्रस्तुति देंगी। पार्श्व गायक शंकर महादेवन 16 नवंबर को शाम सात बजे शास्त्रीय और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर रंग जमाएंगे। उनके कार्यक्रम के लिए अकादमी के मुक्ताकाश मंच के सामने भव्य मंच बनाया जाएगा। दो हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसी दिन अभिरंग नाट्यगृह में सुबह 10 बजे और दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। शाम पांच बजे पं. सूर्यनारायण व्यास व्याख्यानमाला का शुभारंभ होगा। इसमें द्यमेघदूत एक अक्षयकलश विषय पर मुंबई की धनश्री लेले बतौर वक्ता संबोधित करेंगी।
समारोह में अकादमी की कला दीर्घा में लगाई जाने वाली राष्ट्रीय चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में 65 चित्र एवं 16 मूर्तियां कालिदास विरचित अभिज्ञानशाकुंतलम् पर केंद्रित होंगी। यह प्रदर्शनी सातों दिन सुबह 10 से रात आठ बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।