- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
अवैध खनन, रायल्टी चोरी में फरार कांग्रेस नेता गिरफ्तार
उज्जैन। महिदपुर रोड के कांग्रेस नेता पर अवैध खनन और चोरी के मामले में महिदपुर रोड पुलिस द्वारा पिछले वर्ष केस दर्ज किया गया था। तभी से उक्त नेता फरार था जिसे पुलिस ने सुबह दबिश देकर घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि दिनेश जैन बोस पिता मांगीलाल 56 वर्ष निवासी महिदपुर रोड द्वारा रायल्टी अवधि समाप्त होने के बाद अवैध खनन कर मुरम चोरी की गई थी। खनिज अधिकारी द्वारा मामले की शिकायत महिदपुर रोड थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद दिनेश जैन के खिलाफ धारा 379, 414 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से दिनेश जैन फरार था जिसे सुबह पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।