- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
असमंजस के बीच डॉक्टरों की हड़ताल शुरू
सुबह रोजाना की तरह काम किया सीनियर्स आए तो हड़ताल पर गये
सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स सुबह विभिन्न मांगों को लेकर दो घंटे की हड़ताल पर रहे। खास बात यह कि जिला अस्प्ताल में सभी डॉक्टर्स प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पर पहुंचे और काम किया। बाद में सीनियर डॉक्टर्स के अस्पताल आने पर हड़ताल की गई।
चिकित्सकों द्वारा विभिन्न मांगों समयमान वेतनमान, सार्थक एप से उपस्थिति दर्ज न करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, उच्च प्रशासनिक पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति करने, स्थानांतरण के बारे में राजनैतिक हस्तक्षेप बंद करने आदि को लेकर पिछले दिनों से आंदोलनरत हैं।
शासन को चेतावनी स्वरूप डॉक्टर्स द्वारा बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था वहीं गुरूवार सुबह 9 बजे डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। हालांकि हड़ताल पर जाने की जानकारी नहीं होने व यूनियन में तालमेल की कमी के चलते डॉक्टर्स रोजाना की तरह अपने काम में लग गये। सुबह 10 बजे बाद सीनियर डॉक्टर्स अस्पताल पहुंचे तो हड़ताल की रूपरेखा तैयार कर डॉक्टर्स ने काम बंद किया। हड़ताल के दौरान गंभीर मरीजों और एमएलसी मरीजों का उपचार जारी रहा।