- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
आज से आवेदन लेना बंद:बेगमबाग बस्ती के 15 मकान हटाए 33 रहवासियों ने खाता नंबर दिए
बेगमबाग कच्ची बस्ती में गुरुवार को 15 मकान और तोड़े गए। नगर निगम को 33 और रहवासियों ने मुआवजे के लिए अपने खाता नंबर और आवेदन दिए। इन्हें मिला कर अब 113 रहवासी मुआवजे के लिए आवेदन दे चुके हैं। जिन लोगों के आवेदन आ गए हैं उनकी शुक्रवार को मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी। प्रशासन ने तय किया है कि शुक्रवार को जिनके आवेदन आ जाएंगे उन्हें ही मुआवजा राशि दी जाएगी। शनिवार को सभी मकानों को हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बस्ती के 147 मकान हटाए जाना है। इनमें से 113 के आवेदन आ चुके हैं। बुधवार तक 80 आवेदन आए थे। 33 ने गुरुवार को दिए। अब 34 और रहवासी बचे हैं जिन्होंने खाता नंबर और आवेदन नहीं दिए हैं। एसडीएम संजीव साहू के अनुसार इनके लिए शुक्रवार आखिरी दिन है। यदि इन्होंने आवेदन नहीं दिए तो इन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जाएगी।
इनके मकान प्रशासन कार्रवाई कर तोड़ देगा। अब तक 75 मकान तोड़ दिए हैं। 82 लोगों के खाते में मुआवजा राशि जमा हो चुकी है। शेष के खातों में शुक्रवार को राशि जमा करने की कार्रवाई होगी। साहू के अनुसार रहवासियों को आखिरी समझाइश देने के बाद शनिवार को बलपूर्वक मकान तोड़े जाएंगे।