- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
आठ वर्ष की उम्र में 10वीं पास करने वाली नैना ने किए महाकाल दर्शन
आठ वर्ष की उम्र में 10वीं उत्तीर्ण कर एशिया की पहली बालिका होने का रिकॉर्ड बनाने वाली हैदराबाद की रहने वाली नैना जायसवाल ने शुक्रवार को महाकाल दर्शन किए। भाई मास्टर अगस्तया और माता-पिता के साथ आई नैना ने गर्भगृह में पूजा कर बाबा से आशीर्वाद लिया।
नैना अब 15 वर्ष की उम्र में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ पीएचडी की तैयारी कर रही है। नैना का भाई मास्टर अगस्तया भी कम नहीं है। दो वर्ष की उम्र में 300 और 6 वर्ष में 3 हजार सवालों के फर्राटेदार जवाब देने में माहिर अगस्तया अभी 10 वर्ष की उम्र में 12वीं पढ़ रहा है। उसे गीता और रामायण के दोहे कंठस्थ हैं और वह दोनों हाथों से एक साथ स्पीड में लिखने में सक्षम है।