- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
- होलिका दहन से पहले रंगों में डूबा उज्जैन, मंदिरों में शुरू हुआ फाग महोत्सव; बाहर से भी पहुंचे श्रद्धालु
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार
- महाकाल लड्डू प्रसाद पर वीडियो विवाद: कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज, इंस्टाग्राम वीडियो के बाद मंदिर समिति ने की कार्रवाई; गुणवत्ता पर उठाए गए थे सवाल
- सिंहस्थ 2028: घाटों से 2 किमी दायरे में पार्किंग, 3 घंटे की बैठक में बना मेगा प्लान; भीड़ प्रबंधन के लिए लेवल 1, 2 और 3 पार्किंग मॉडल तैयार!
आरक्षक की पिटाई के बाद खुली पुलिस के खौफ की पोल
बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद की पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे
उज्जैन।शहर में बदमाशों के हौंसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब आलम यह हैं कि पुलिसकर्मी भी बदमाशों की मारपीट से अछूते नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर मारपीट, जानलेवा हमलों के अलावा चोरों ने भी शहर में उत्पात मचा रखा है।
चिमनगंज थाने के आरक्षक संदीप चौधरी को नागझिरी स्थित शराब दुकान के पास रोककर तीन बदमाशों ने वर्दी फाडकऱ मारपीट की और वायरलेस सेट छीनने का प्रयास भी किया।
संदीप चौधरी ने बताया कि अगर वायरलेस सेट नहीं होता तो मैं कंट्रोल रूम तक सूचना भी नहीं पहुंचा पाता। बदमाशों ने रोका तो मुझे लगा कि मदद की जरूरत होगी लेकिन बदमाश शराब पीने के लिये रुपयों की मांग करने लगे।
संदीप बताते हैं कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रहा है। वर्दी पहने जवानों के साथ बीच सडक़ पर मारपीट हो रही है। वह तो अच्छा हुआ कि वायरलेस सेट पर सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिसकर्मी यहां आ गए अन्यथा बदमाश बड़ी घटना कर सकते थे।
चोरों को पकडऩे में उलझ रही पुलिस
एक ओर शहर में चाकूबाजी, मारपीट और प्राणघातक हमलों को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है तो दूसरी ओर पिछले 20 दिनों में शहर की पॉश कालोनियों में चोरों की गैंग ने 25 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ किया बावजूद इसके पुलिस द्वारा अब तक एक भी चोर गिरोह को पकड़ा नहीं गया।
कैमरों के फुटेज से भी नहीं पकड़ाये चोर…
बसंत विहार, हाटकेश्वर विहार सहित शहर की विभिन्न कालोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज लोगों ने पुलिस को सौंपे बावजूद इसके पुलिस टीम अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।