- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
आसमान में फैली धुंध की चादर, ओस की बूंदों से भीगा शहर
आसमान पर धुंध की चादर फैली रही और शहर ओस की बूंदों में भीग गया। सुबह ११ बजे तक चारों ओर कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया जिससे शहरवासी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड से बचने के लिए कई लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। सूर्य बादलों के बीच छिपा रहा। बादलों के बीच से जब सूर्य निकला तो असर नहीं दिखा। धूप तीखी नहीं होने से दोपहर तक ठिठुरन बनी रही। आगामी दिनों में ठंड और शीतलहर जोर पकड़ेगी।
सर्दी का मौसम तो कब से शुरू हो गया लेकिन अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिससे ठिठुरने का वक्त आ गया है। सर्द हवाओं ने भी शहरवासियों को कंपकंपा दिया। सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह की सैर पर निकले वाले लोग भी गर्म कपड़ों से ढंके हुए रहे।
विभिन्न चौराहों पर सर्दी से निपटने के लिए लोग अलाव तापते रहे। अचानक मौसम बदलने और ठंड में इजाफा होने से बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है। इधर मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की संभावना जताई है। जीवाजी वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान २८.५ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान १३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दूध व गराडू की डिमांड बढ़ी
सर्दी का मौसम सेहत के अनुकूल होता है। सर्दी के साथ ही दूध, जलेबी, ड्रायफ्रूट, गराडू की डिमांड बढ़ गई है। लोग रात तक दुकानों इन चीजों का मजा ले रहे हैं। वहीं जिम में कसरत करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा हुआ है।
गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
ठंड बढऩे के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। बड़ी संख्या में शहरवासी जैकेट्स, स्वेटर, मफलर आदि की खरीदी कर रहे हैं। युवाओं का क्रेज लेदर जैकेट्स की ओर अधिक है। शहर में आगर रोड पर लगने वाले तिब्बती वुलन मार्केट में भी शहरवासी खरीदी के लिए पहुंच रहे हैं।