- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
इस वर्ष अभी तक लगभग 40 इंच वर्षा हुई गत वर्ष इसी अवधि में 53 इंच से अधिक वर्षा हुई थी
स वर्ष वर्षा मानसून सत्र में 6 सितम्बर की प्रात: तक उज्जैन जिले में लगभग 1099 मिमी (40 इंच) वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन जिले में 1344.5 मिमी (53 इंच) वर्षा हुई थी। इस वर्ष सबसे कम वर्षा उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में 769 मिमी वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में सबसे कम वर्षा नागदा तहसील में 1175 मिमी हुई थी।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा सत्र में अभी तक उज्जैन तहसील में 1033 मिमी, घट्टिया में 1260, खाचरौद में 1016, नागदा में 1024, महिदपुर में 1232 और तराना तहसील में 1359 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन जिले की उज्जैन तहसील में 1418 मिमी, घट्टिया में 1310, खाचरौद में 1391, नागदा में 1175, बड़नगर 1379, महिदपुर में 1254 और तराना तहसील में 1485 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।