- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
उज्जैन:कोरोना की क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी में डॉक्टर्स ही नहीं
शहर में चर्चा : डॉक्टर्स की राय के बिना कैसे होगा क्राइसिस का मैनेजमेंट
उज्जैन। शहर की जनता और चिकित्सा जगत में यह बात तेजी से उठ रही है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में बनी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी में कलेक्टर और जनप्रतिनिधि होते हैं। परन्तु स्वास्थ्य विभाग से या आईएमए से किसी डॉक्टर का कोई प्रतिनिधित्व अभी नहीं है।
जब भी मिटिंग होती है, जनप्रतिनिधि जनता के बीच की बात रखते हें और प्रशासन कानून व्यवस्था की बात। कोरोना को लेकर होने वाली इन मिटिंग में कोई यह नहीं पूछता है कि मेडिकल एक्सपर्ट का क्या कहना है? इसलिए क्योंकि डॉक्टर्स को न तो प्रशासक माना जाता है और न ही जनप्रतिनिधि। जबकि उपचार की बात आती है तो डॉक्टर्स को सख्ती से कहा जाता है कि मृत्यु दर काबू में रखना है।
शहर के कतिपय कोरोना का उपचार करने वाले एक्सपर्ट डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसी बैठकों में डॉक्टर्स को बुलाकर उनकी राय भी पूछना चाहिए। उस समय डॉक्टर्स जो राय देंगे, उन सावधानियों के आधार पर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी निर्णय लेगी तो संभव है कि आने वाले दिनों में कोरोना को लेकर क्राइसिस ही न हो। अभी हम डॉक्टर्स खुलकर नहीं बोल पाते हैं,संभव है कि बैठक में अंदरूनी तथ्य रखे,ताकि जनप्रतिनिधि सहमत हो जाए ओर जिला प्रशासन को निर्णय लेने में आसानी हो जाए। वहीँ दूसरी और शहर की जनता को यह भी समझ नहीं आ रहा की एक वैश्विक महामारी और बिमारी से निपटने के लिए बिना डॉक्टर की टीम आखिर कैसे बन सकती है ?