- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
उज्जैन:कोरोना की लहर ………कल से चालू हो रहा है चरक में कोविड सेंटर
स्टॉफ पदस्थ किया, तैयारियां पूरी….पहले चरण में 75 बेड लगे
उज्जैन। कोरोना की नई लहर ने प्रदेशभर में कोहराम मचा दिया है। वहीं उज्जैन में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,भोपाल के निर्देश पर शहर के चरक भवन के पांचवे माले पर बुधवार से पुन: कोविड सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है। इस सेंटर पर मंगलवार शाम तक तैयारियां पूरी हो चुकी थी। पहले चरण में यहां पर 75 बेड लगेंगे। इसके लिए स्टॉफ भी पदस्थ कर दिया गया है। वहीं आदेश जारी होने के बाद अस्थायी स्टॉफ ने ज्वाइनिंग दे दी है।
कलेक्टर आशीषसिंह ने आदेश जारी करते हुए 6 डॉक्टर्स की अस्थायी नियुक्ति कर दी है। इनके नाम इसप्रकार हैं-
1. डॉ.कैलाश शर्मा
2. डॉ.यशिका दुबे
3. डॉ.दीपिका नाहटा
4. डॉ. दीपक बामनिया
5. डॉ.सीमा परमार
6. डॉ.राहुल बनाफर
30 नर्स की अस्थायी पदस्थी की
कलेक्टर ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए चरक विंग हेतु 30 नर्स की अस्थायी पदस्थी के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इनमें 18 महिला नर्स एवं 12 मेल नर्स है।
नोडल अधिकारी होंगी सोनाली अग्रवाल
कलेक्टर ने मंगलवार को जारी तीसरे आदेश में चरक भवन के कोविड सेंटर पर नोडल अधिकारी के रूप में डॉ.सोनाली अग्रवाल की अस्थायी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ.सोनाली अभी तक शा.माधवनगर के कोविड विंग में पीजीएमओ मेडिसिन पद पर पदस्थ थीं। अब वे चरक भवन में कोविड सेंटर देखेंगी। ज्ञात रहे जिले के कोविड-19 के उपचार के नोडल अधिकारी डॉ.एच पी सोनानिया हैं,जोकि शा.माधवनगर में पदस्थ हैं।