- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन:गला रेतकर युवक की हत्या
उज्जैन:बीती रात बडऩगर बायपास पर अज्ञात लोगों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और लाश को एक खेत पर बनी गौशाला में पशुओं को चारा डालने वाली होद में फेंक दिया। सुबह खेत मालिक जब वहां पहुंच तो डायल १०० को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी और डॉग स्क्वॉड भी पहुंचे।
मालीपुरा निवासी गोकुल पिता लक्ष्मीनारायण हारोड़ का खेत कुत्ता बावड़ी से कुछ दूर बडऩगर बायपास पर है। सोमवार सुबह गोकुल खेत पर फूल तोडऩे पहुंचा था। इस दौरान गोकुल ने देखा गौशाला के समीप बनी होद में एक युवक मृत हालत में पड़ा था। उसका गला रेता गया था और आसपास खून फैला था। मृतक की शिनाख्त वीरेन्द्र पिता बाबूलाल निवासी इंदौर के रूप में हुई।
वीरेन्द्र काफी समय से दंगवाड़ा में मामा के यहां रह रहा था। वह ढोल बजाने का काम करता था। मौके पर महाकाल सीएसपी हंसराजसिंह, एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक, महाकाल टीआई अरविंदसिंह तोमर मौके पर पहुंचे। हत्या खेत पर हुई अथवा दूसरी जगह पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया।