- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
उज्जैन:ग्राउण्ड होटल के सामने 20 और 50 रु.के नोट मिलने से सनसनी
उज्जैन।:शहर की सड़कों पर नोट पड़े लोगों को दिख रहे हैं, लेकिन कोरोना का भय ऐसा कि कोई नोटों को हाथ तक लगाने को तैयार नहीं।
ऐसा ही मामला सुबह पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर देखने को मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सुबह धन्नालाल की चाल की तरफ पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर से जाने वाले मार्ग पर 50 और 20 के नोट पड़े थे। राहगिरों ने सड़क पर नोट पड़े देखे लेकिन किसी ने हाथ नहीं लगाया। लोगों को शंका थी किसी व्यक्ति ने जान बूझकर नोट सड़क पर फेंके हैं जो कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।
इसकी सूचना फ्रीगंज ब्रिज पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को दी गई। पुलिसकर्मियों ने भी सड़क पर नोट देखे उन्हें पत्थर से दबा दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी।
