- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
दूध डेयरी फार्म हाउस पर चौकीदार को बंधक बनाकर 407 गाड़ी और गेहूं लूटा
उज्जैन।बुधवार रात करीब १ बजे मक्सी रोड उंडासा तालाब के पास बने फार्म हाउस पर अज्ञात आठ बदमाशों ने चौकीदार धूलजी पिता भुवानसिंग मालवीय निवासी माधौपुरा यहां पर कई समय से चौकीदार कर रहा है। रात करीब १ से २ बजे के लगभग अज्ञात बदमाशों ने हथियारों से लैश होकर फार्म हाउस पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौकीदार से मारपीट की और बंधक बनाकर एक तरफ बिठा दिया। इसके बाद बदमाशों ने यहां से से सात डिब्बे देेशी घी, १० बोरी गेंहू और आयसर ४०७ गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद जैसे-तैसे चौकीदार ने अपने आप को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गए।