- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
उज्जैन के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को मलेशिया में दिलाया स्वर्ण पदक
उज्जैन | मलेशिया में स्टूडेंट ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए ओलिंपिक एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी दल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भारत को पदक दिलाने में टीम में शामिल उज्जैन जिले के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मलेशिया से लौटने पर शहर के खिलाड़ियों प्रवीणसिंह राठौर, प्रकाश प्रजापत बड़नगर व राजगढ़ के अंकित यादव का अभा क्षत्रिय महासभा की ओर से देवासगेट स्थित कार्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर अति. पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रमणसिंह सिकरवार, अभा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, सदस्य हरदयालसिंह ठाकुर, घनश्यामसिंह ठाकुर, राजेंद्रसिंह चौहान उपस्थित थे।