- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन : बदला-बदला सा मौसम… गर्मी, ठंडक के बीच बारिश
उज्जैन। मौसम कुछ अजीब रंग दिखा रहा है। गर्मी,ठंडक के बीच अचानक बरसात हो रही है,तो उमस परेशान कर देती है। बीती रात को रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह एकदम ठंडक हो गई। उधर इंदौर, उज्जैन और आसपास क्षेत्रों बारिश की वजह से गंभीर बांध का एक गेट खुला रखना पड़ रहा है।
उज्जैन में दो दिन से जारी बारिश बीती रात में भी बंद नहीं हुई। रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। हालांकि मौसम मे अभी भी नमी के साथ उमस बनी हुई है। इस वजह से माना जा रहा है कि सोमवार दोपहर बाद और शाम से फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दो दिनों की बारिश के दौरान शहर में आर्द्रता 90 फीसदी हो गई है। जबकि रात का तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उज्जैन और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर, उज्जैन और आसपास बारिश की वजह से गंभीर बांध का एक गेट खुला रखना पड़ रहा है। गंभीर बांध प्रभारी के अनुसार शनिवार से ही गंभीर बांध का गेट नंबर 3 खुला हुआ है। रविवार रात से गेट नंबर 3 को 25 से 50 सेमी के बीच खुला रखा है।