- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन में अब तक 21 इंच बारिश, औसत से 16 इंच दूर
उज्जैन । मध्य प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है। 19 जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ आ गई है।बारिश का सबसे ज्यादा प्रभावित सागर जिला हुआ है। दो दिन से जारी बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो गया है। बीना में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनें और मालगाड़ी प्रभावित हुईं। वहीं जब तक ट्रैक पर पानी भरा रहा तब तक प्लेटफॉर्म पर गाडिय़ों को खड़ा रखा गया। इधर होशंदाबाद में बारिश से नर्मदा और तवा का जलस्तर बढ़ गया है। सारनी सतपुड़ा बांध के 5 गेट खुलने से तवा में जलस्तर और बढ़ेगा।
उज्जैन सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश से सोमवार को शिप्रा नदी और गंभीर डेम का जलस्तर बढ़ गया है। गंभीर डेम आधा भर चुका है। इसमें अब तक 1237 एमसीएफटी पानी आ गया है। गंभीर डेम की कुछ क्षमता 2250 एमसीएफटी है। इंदौर स्थित यशवंत सागर पूरी क्षमता से भराने में अब ४ फीट पानी शेष रह गया है। यदि यह पूरी क्षमता से भर जाता है तो इसके गेट खुलते ही गंभीर डेम पूरी क्षमता से भर जाएगा।