- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
उज्जैन में करोड़ों का साइबर फ्रॉड:दंपती ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया,
जिले में लॉकडाउन के बाद ग्रामीणों से बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आंजना समाज के कुछ लोगों ने नानाखेड़ा थाने में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि समाज के आनंद भटोल, पत्नी कविता आंजना और भाई धर्मेंद्र भटोल पर ग्रामीणों से व्यापारी क्रेडिट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने 55 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों से स्कीम में निवेश करके पैसे दाेगुने करने का लालच दिया था। तीनों ग्रामीणों का करीब 9 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने सोशल मीडियो के जरिए करीब 60 करोड़ रुपए की ठगी की है।
शिकायतकर्ता मनीष आंजना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि दंपती और उसके भाई ने प्रत्येक व्यक्ति से एक लाख के बदले 20 हजार हफ्ता रिटर्न देने का झांसा दिया था। मनीष आंजना और उसके दो भाइयों ने उन्हें 65 लाख रुपए दिए थे। शुक्रवार को मनीष दस्तावेजों समेत थाने पहुंचा। उसने 9 करोड़ का ट्रांजैक्शन भी पुलिस को दिखाया है। फिलहाल, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
उज्जैन और इंदौर के ग्रामीण बने शिकार
आरोप है कि आनंद और धर्मेंद्र ने वॉट्सऐप के जरिए व्यापार क्रेडिट नाम से ग्रुप बनाया। इसमें स्टेटस पर लिखा कि एक लाख के बदले 20 हजार रुपए हर हफ्ते रिटर्न मिलेगा। आरोपी ने उज्जैन और इंदौर के करीब 60 गांवों में समाज के लोगों को ग्रुप में जोड़ लिया। कई ग्रामीण झांसे में आ गए। आरोपियों ने पहले लोगों का विश्वास जीता। देखते ही देखते पिछले 5 माह में ग्रामीणों को स्कीम के फायदे बताए। ग्रामीणों ने समाज का व्यक्ति होने के चलते भरोसा करके पैसा दे दिया।
50 लाख का इनाम
नाना खेड़ा क्षेत्र के मालनवासा में रहने वाला आरोपी आनंद भटोल दूध डेयरी संचालित करता था। आंजना समाज का होने के कारण ग्रामीणों से जुड़ा रहा। अब ठगी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस वॉट्सऐप पर रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन व अन्य दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है। फरियादी ने आरोपी पर 50 लाख रुपए इनाम की घोषण की है।
जांच अधिकारी मनीष कुरील ने बताया कि आंनद भटोल नाम के युवक द्वारा धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है। फिलहाल, रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के पास फिलहाल अभी एक शिकायतकर्ता पहुंचा है।