- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
उज्जैन में पारा 42.2 डिग्री पर पंहुचा:भीषण गर्मी के बीच डाक्टरों की सलाह बढ़ते तापमान में ध्यान रखे अपना
मध्य प्रदेश के कई इलाको में बढ़ रहा तापमान के बाद अब उज्जैन में भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। सुबह 9 बजे से ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। जिसके बाद दोपहर में सड़को पर लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए।
शहर में भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू चलने से दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। अगर बंगाल की खाड़ी का तूफ़ान भारत के किसी तट से टकराता है तो संभवतः गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। डॉ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण उल्टी दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगती है। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।भूखे पेट बाहर नहीं निकले। जहां तक हो सके शरीर को ढक कर ही बाहर निकले। बढ़ते तापमान से परेशान लोग गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक ठंडी लस्सी गन्ना का जूस सहित नींबू का शरबत शिकंजी इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं।

ऐसे बढ़ता गया शहर का तापमान-
6 मई- 35.6 डिग्री
7 मई- 38 डिग्री
8 मई- 39 डिग्री
9 मई- 40.5 डिग्री
10 मई- 40 डिग्री
11 मई- 42.5 डिग्री