- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:वीडी शर्मा ने कहा- राहुल गांधी के नाम और उनके कामों का प्रचार करे कांग्रेस
उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित वैचारिक प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम मोदी के नाम और काम पर प्रचार करते हैं, कांग्रेस भी राहुल गांधी के नाम और उनके कामों पर चुनाव प्रचार करे, किसने मना किया है। इससे हमारा काम आसान हो जाएगा। हम सभी चुनाव जीतेंगे।
शर्मा ने कहा कांग्रेस नेता कमलनाथ कहां हैं, वे देश में हैं या विदेश में। यह बात कितने कांग्रेसी नेता जानते हैं। भाजपा अपने कामों और संगठन की शक्ति पर उपचुनाव जीतेगी। इसके लिए महाकाल का आशीर्वाद भी लेने जा रहा हूं। हीरा मिल की चाल स्थित महाकाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के मौके पर बुधवार की शाम को आयोजित इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहर के कुछ प्रबुद्धजन व समाजसेवी भी मौजूद थे। आयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, सत्यनारायण जटिया, बीजेपी शहर अध्यक्ष विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी व सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा भी मौजूद थे।
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन
भीड़ का आलम ये था कि बड़ी संख्या में लोग सट कर बैठे थे। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। किसी ने भी मास्क नहीं लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था।