- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
उज्जैन :3 नये कोरोना पॉजिटिव मिले , आंकड़ा 201 पर पहुंचा
उज्जैन। जांसापुरा की एक महिला के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद बीमारी इतनी तेजी से फैली कि आज पाजिटिव मरीजों के आंकड़े ने दोहरा शतक लगा दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के 3 नये कोरोना संदिग्धों की पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
जिनमें एक मरीज पटनी बाजार का है, जबकि दो लोग महिदपुर के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ माह में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आज 200 के पार पहुंच गया। डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया कि जिले के कुल 136 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट गुरूवार को प्राप्त हुई है जिनमें 3 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। तीन नये पाजिटिव मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 201 हो गई है, जबकि कोरोना से मृतकों की संख्या 42 है।
