- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
उज्जैन में 2100 लीटर दूध से किया माता गजलक्ष्मी का अभिषेक
दीपावली पर रविवार को माता गजलक्ष्मी मंदिर में भक्तों ने माता गजलक्ष्मी का 2100 लीटर दूध से अभिषेक किया।
विशेष पात्र लगवाया गया
देवी के दुग्धाभिषेक के लिए पुजारी परिवार की ओर से विशेष पात्र लगवाया गया था। दिन में माता का सोने-चांदी के आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की गई। रात 2 बजे तक दर्शन का सिलसिला चला।
सम्राट विक्रमादित्य की राज लक्ष्मी
नईपेठ स्थित माता गजलक्ष्मी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य की राज लक्ष्मी मानी जाती है। इस मंदिर में माता लक्ष्मी गज अर्थात हाथी पर विराजित हैं। इसलिए इन्हें गजलक्ष्मी कहा जाता है।
मंदिर की यह है मान्यता
मान्यता है माता के आशीर्वाद से भक्तों को धन धान्य की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते दीपावली पर सैकड़ों भक्त यहां माता गजलक्ष्मी का दुग्धाभिषेक व दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। रविवार को दीपावली पर करीब 15 हजार भक्तों ने महालक्ष्मी के दर्शन किए।