- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
उत्तर पश्चिम हवाओं ने मौसम में घोली ठण्डक
उज्जैन। पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के बाद मौसम में ठण्डक घुल गई है। उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही तेज हवाओं और आसमान में बादल छाये रहने के कारण मौसम ठण्डा बना हुआ है।
मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि शहर की औसत बारिश 850 मिमी रहती है और अब तक बारिश 750 मिमी दर्ज हो चुकी है। बारिश का आंकड़ा औसत से मात्र 100 मिमी दूर है।
मौसम में ठण्डक घुलने के पीछे गुप्ता बताते हैं कि उत्तर प्रदेश व राजस्थान में लगातार हो रही बारिश और उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ आसमान में लगातार बादल छाये रहने के कारण पारा लुढ़का है और लोग तेज ठण्ड महसूस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।