- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
एक घंटे जोरदार बारिश, छोटे पुल से उतरा पानी
पिछले चार दिनों से जारी बारिश के चलते उफान पर आई शिप्रा का पानी बुधवार को छोटे पुल के नीचे से टकराकर बहता रहा। मंगलवार शाम को शहर में ६.१५ बजे से ७ बजे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि सामने कुछ नजर नहीं आ रहा था। कुछ ही देर में शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। नालों का पानी सड़कों पर बह निकला।
शहर में बारिश का दौर जारी है। सितंबर के शुरुआती दो दिनों में बारिश के बाद मानसून ने लंबा ब्रेक लिया और करीब १५ दिनों बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। मंगलवार सुबह तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम ६ बजे आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते जोरदार बारिश शुरू हो गई जिसने एक घंटे में शहर को तरबतर कर दिया। बारिश से नईसड़क, तोपखाना, तीन बत्ती चौराहा सहित अन्य स्थानों पर पानी भर गया। तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब, विवेकानंद कॉलोनी, हनुमान नाका, वजीर पार्क कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।