- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
एक हफ्ते में दूसरी बार सीएम उज्जैन में:पांच अलग अलग जन सभा को सम्बोधित करेंगे
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 6 दिन में दूसरी बार उज्जैन आकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। प्रशासन के पास फिलहाल मुख्यमंत्री के आने की सूचना पहुंची है। एक हफ्ते में मुख्यमंत्री का दूसरी बार आना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 29 जून को दोपहर करीब ब1 बजे उज्जैन पहुचेंगे। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को अलग अलग जन सभा को सम्बोधित करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा महापौर प्रत्याशी श्री मुकेश टटवाल व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सबसे पहले आम सभा दोपहर 1:00 बजे किशनपुरा मक्सी रोड बालाजी मंदिर पर, 1.30 बजे दाल मिल चौराहा, दोप. 2 बजे गणेश चौराहा भैरूनाला, दोपहर 2:30 बजे बजे दानी गेट, 3 बजे कुम्हार मोहल्ला जयसिंह पूरा पर करेंगे और यहीं समापन होगा। एक दिन में पांच जान सभा के लिए उज्जैन आ रहे सीएम नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
एक हफ्ते में दूसरी बार आ रहे है
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री 6 दिन पहले 22 जून का उज्जैन पहुंचे थे। यहां पर भगवान महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। महाकाल मंदिर के बाहर चौराहे से मुख्यमंत्री रैली के रूप में शहीद पार्क पहुंचे थे। जहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया था। हालांकि सभा में भीड़ की उपस्थिति कम रही थी। मुख्यमंत्री का दूसरी बार उज्जैन पहुंचकर निकाय चुनाव के लिए प्रचार करना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।