- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
कंजरों से निपटने के लिए पुलिस के साथ गांव के 25 युवक कर रहे रात्रिगश्त
उज्जैन | इंदौररोड पर पांच दिन पहले हुई दो ट्रैक्टर लूट की घटना के बाद कंजरों से निपटने के लिए पुलिस के साथ ग्रामीण आगे आए हैं। इंदौररोड पर कंजरों का आतंक है। वे लूटपाट, ट्रक कटिंग और चोरी से दहशत फैला रहे हैं। दो माह पहले ट्रांसपोर्टरों को नानाखेड़ा थाने का घेराव तक करना पड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने कंजरों को फायर कर दौड़ाया था। कुछ दिनों तक इस कारण कंजर वारदात करने नहीं आए लेकिन मानसून सत्र खत्म होता देख कंजर फिर सक्रिय हो गए। 1 सितंबर को रात 12.30 बजे दो नए ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तब पांच घंटे घेराबंदी की तो बदमाश आलमपुर उड़ाना के कच्चे रास्ते पर ट्रैक्टर छोड़ भाग निकले थे। घटना के बाद एसपी सचिन अतुलकर ने नानाखेड़ा पुलिस से कहा कुछ भी हो वारदात नहीं होना चाहिए। थाने में बल की कमी को देखते हुए पुलिस ने पंथपिपलई के ग्रामीणों से मदद मांगी। पहले उन्होंने मना किया, फिर मान गए। दो कोटवार समेत 25 युवक तीन दिन से डंडा थामकर नानाखेड़ा पुलिस के साथ इंदौररोड के गांवों में गश्त कर रहे हैं। इनमें सस्पेंड एसआई जेआर परमार, एएसआई आरएनएस चौहान भी शामिल है। नानाखेड़ा टीआई विवेक गुप्ता ने एसपी सचिन अतुलकर को बताया इंदौररोड पर कंजर सक्रिय हैं। हथियारों से लैस कंजर एक-दो पुलिसकर्मियों से काबू आना संभव नहीं है। कंजरों को रोकने के लिए पंथपिपलई पर स्थायी चौकी जरूरत है।
गांव वालों से मांगी मदद
नानाखेड़ा हाईवे का थाना है, जिसकी सीमा 20 किलोमीटर में है व 22 गांव थाने के अंतर्गत है। वर्तमान में 50 से भी कम का बल है। एसपी से बल पूर्ति की मांग की है। गश्त में गांव के लोगों की मदद ली जा रही है। शंकुतला रुहल, सीएसपी