- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
कट्टा अड़ाकर फाइनेंस कर्मचारी से लूट
बाइक पर बैठकर जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को चार बदमाशों ने रोका और कट्टा अड़ाकर बेग छीन लिया जिसमें रुपए, टेबलेट मोबाइल, दो एटीएम कार्ड रखे हुए थे। इसकी जानकारी लगते माकड़ोन थाना प्रभारी एवं रूपाखेड़ी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा ३९४ में प्रकरण दर्ज किया है।आवास नगर देवास निवासी जितेन्द्र पिता कैलाशसिंह ठाकुर फाइनेंस कंपनी में काम करता है। कंपनी के द्वारा गांव में लोगों के समूह बनाकर उन्हें ऋण वितरित किया जाता है और इसकी राशि समय-समय पर समूह से जुड़ी महिलाओं से एकत्रित की जाती है।सुबह ११.३० बजे के लगभग रूपाखेड़ी-घोंसला के बीच लालाखेड़ी मोड़ पर श्री अम्बे वेयर हाउस के पास चार बदमाशों ने रोका और कट्टा अड़ाकर बेग एवं रुपए छीनकर भाग गए। माकड़ोन थाना प्रभारी यशवंत पाल ने बताया कि बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु की गई हैं। बेग में ५९०६० रुपए रखे हुए थे। जबकि कुल सामान की कीमत ७००६० रुपए बताई गई हैं। पुलिस अब रूपाखेडी, खज्जूखेडी के संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि इस वारदात में गांव के ही युवकों का हाथ हो सकता है