- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
कार्तिक मेले में दिखेगा रोमांच और रफ्तार का जादू
शिप्रा के तट पर प्रतिवर्ष लगने वाले कार्तिक मेले में इस बार शहरवासी नए झूलों का रोमांच उठा सकेंगे। मेले में इस बार पुरानों के साथ ही कुछ नए झूले भी आए हैं। अभी मेले की सजावट का कार्य किया जा रहा है। झूलेवाले झूले लगाने के कार्य को अंतिम रूप दे रहे हैं।
शिप्रा के किनारे लगने वाले कार्तिक मेले का शुभारंभ १३ नवंबर को होगा। इस बार रोमांच और रफ्तार का जादू शहरवासियों को देखने को मिलेगा। झूलों में बैठकर जहां शहरवासी रोमांच का अनुभव करेंगे, वहीं मौत का कुएं में रफ्तार का जादू देखेंगे।
मेले में इस बार टोराटोरा, रेंजर, जानविल, ड्रेगन ट्रेन नए झूले आए हैं। इसके अलावा गधा शो, जादू शो भी शहरवासियों को आकर्षित करने को तैयार हैं। फिलहाल कार्तिक मेला ग्राउंड को समतल कर सफाई करने का कार्य किया जा चुका है। अधिकांश दुकानें लग चुकी हैं, झूले लगाने का काम अंतिम चरण में है। टिकट की राशि यथावत: मेले में झूलों में पिछले वर्ष की टिकट दर को इस वर्ष भी यथावत रखा गया है लेकिन नए झूलों का रोमांच उठाने के लिए लोगोंं को कुछ अतिरिक्त राशि खर्च करना पड़ेगी। नए झूलों की टिकट राशि में २० से ४० रुपए का इजाफा किया गया है।