- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
कालिदास समारोह:बैतूल के कलाकार की मूर्ति प्रथम , उड़ीसा, राजस्थान, बंगाल के चित्रकारों को मिलेगा एक-एक लाख का पुरस्कार
उज्जैन में होने जा रहे कालिदास समारोह में लगने वाली चित्र व मूर्तिकला प्रदर्शनी 15 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। कालिदास अकादमी की ओर से इस बार महाकवि कालिदास की रचना अभिज्ञानशांकुतलम् विषय पर रचनाएं आमंत्रित की गई थी।
कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ. संतोष पंड्या ने बताया कि मूर्तिकला में इस बार प्रदेश के बैतूल के कलाकार बलदेव वाघमारे को पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने “बालक भारत’ विषय पर धातु की मूर्ति तैयार की है।
इसके अलावा चित्रकला पुरस्कार के लिए पुरी (ओडिशा) के विप्रचरण मुदुली की कृति संपूर्ण अभिज्ञानशाकुंतलम्, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के स्यान चंद्र की कृति प्रेम पत्र, जयपुर (राजस्थान) की डॉ. शकुंतला महावर की कृति संपूर्ण अभिज्ञानशाकुंतलम् और जयपुर के ही देवेंद्र शर्मा की कृति प्रियंवदा एवं दुष्यंत संवाद का चयन किया गया है।
सभी कलाकारों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी रचनाओं को प्रदर्शनी में रखा जाएगा।