- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
किताब खरीदने गईं दो छात्रा लापता:पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन दो दिन बाद भी पता नहीं
उज्जैन फाजलपूरा क्षेत्र में रहने वाली दो छात्राएं किताब लेने घर से निकलीं, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचीं। दोनों के लापता होने से परिवारवालों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों नाबालिग छात्राओं को खोजने का प्रयास कर रही है।
शहर के नगर कोट और फाजल पूरा में रहने वाली 8वीं और 9वीं कक्षा की दो छात्राएं अपने घर से किताब लेने के लिए निकलीं, लेकिन दोनों घर पर नहीं पहुंचीं। दोनों लड़कियों में नगर कोट में रहने वाली लड़की की उम्र 16 व फाजलपूरा में रहने वाली लड़की की उम्र 15 साल बताई गई है । दोनों 14 नवंबर की शाम देवासगेट से किताब खरीदने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
परिजनों के खोजबीन करने के बाद भी जब दोनों नहीं मिलीं, तो रिश्तेदारों से पूछताछ की। इसके बाद बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो अपहरण की आशंका पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं, लेकिन दोनों का अब तक पता नहीं चल सका है।