- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
कोरोना का कहर / अब तक 11 लाख रुपए जुर्माना दे चुके, सर्वाधिक नियम तोड़ने वाले जीवाजीगंज में
उज्जैन. कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के नियम लागू कर रखे हैं। बावजूद कुछ लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लापरवाह लोगों पर कोरोना स्क्वाड द्वारा लगातार कार्रवाई की जाकर अब तक 11 लाख 26 हजार रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है। लापरवाही करने वाले लोग दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उनकी इन हरकतों से कोरोना फैलने की आशंकाएं बढ़ रही हैं। लिहाजा ऐसे लोगों पर स्पाॅट फाइन कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई के लिए प्रशासन ने पुलिस थाना अनुभाग वार कोरोना स्क्वाड गठित कर रखी है। इन स्क्वाड के (14 जून से 12 जुलाई तक) 29 दिनों की कार्रवाई के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इन्होंने 2951 लापरवाह लोगों से 7.36 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। इनमें से सर्वाधिक नियम तोड़ने वाले 862 लोग जीवाजीगंज पुलिस थाना अनुभाग में पाए गए हैं। नानाखेड़ा पुलिस थाना अनुभाग में सबसे कम 430 लोक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इधर इन 29 दिनों के पहले भी इस तरह के नियम तोड़ने वालों से नगर निगम की टीमें 3.90 लाख जुर्माना वसूल चुकी है। शुरू से अब तक 11 लाख 26 हजार से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है। एडीएम बिदिशा मुखर्जी ने बताया ऐसे लोगों पर कोरोना स्क्वाड लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 11 लाख से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है।