- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, जयकारों से गूंजा परिसर
- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
कोरोना का भयावह दौर:हेल्थ बुलेटिन में 2 मौतें और श्मशान में एक दिन में जली 70 से ज्यादा चिताएं
कोरोना का दूसरा दौर भयावह है। हेल्थ बुलेटिन में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा कभी दो सौ तो कभी तीन सौ के पार आ रहा है। रोज बुलेटिन के आंकड़ों में एक-दो मौत बढ़ जाती है। मौतों की वास्तविकता यह है कि श्मशान में अग्नि ठंडी नहीं हो पा रही। सुबह से रात तक चिताएं धधक रही हैं। हालात इतने बुरे हैं कि हम जिनके करीब रहे, उनके अंतिम दर्शन तक नहीं कर पा रहे। सोमवार को कोरोना संक्रमित, संदिग्ध और सामान्य सहित 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जितना डरावना कोरोना का हमला है, उससे ज्यादा डराने वाली हमारे बाजारों की तस्वीरें हैं।
सोमवार को शादी के लिए कपड़ा, बर्तन और अन्य सामग्री की दुकानें खोलने की छूट ने बाजारों में जिस तरह भीड़ ने कोरोना को निमंत्रण दिया, उससे नहीं लगता कि कोरोना का यह तांडव भी हमारे दिल में कोई धुकधुकी पैदा कर पाया है। तभी तो सोमवार को बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। प्रशासन ने पटनी बाजार और सराफा क्षेत्र में भीड़ हटाने के लिए दुकानें बंद कराई तो विधायक पारस जैन वहां पहुंचे और बाजार चालू रखने के निर्देश दिए।