- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
कोविड थर्ड वेव..पॉजिटिव मरीज लगातार 100 से पार…
पांच से सात दिनों में सामान्य दवाओं से ठीक हो रहे कोरोना मरीज
उज्जैन।कोरोना से शहर को राहत नहीं मिल रही हैं। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा बना हुआ हैं। सोमवार को जिले में 117 पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना की थर्ड वेव में संक्रमण भले तेज है,पर सबसे अच्छी बात यह है कि अधिकत्तर मरीज पांच से सात दिनों में सामान्य दवाओं से ठीक हो रहे है।
उज्जैन में बीते 10 दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या 100 से उपर बनी हुई है। सोमवार को जारी बुलेटिन में उज्जैन जिले में 117 कोविड पेशेंट मिले। इसके साथ ही उज्जैन में एक्टिव कोविड पेशेंट की संख्या बढ़कर 1253 तक पहुंच गई है। इसमें उज्जैन शहर में 113,उज्जैन ग्रामीण-बडऩगर-तराना-घट्टिया में 1-1 मरीज मिला हैं।
पॉजिटिविटी रेट 7.54 प्रतिशत
एक दिन पूर्व की तुलना में सोमवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम रही हो,लेकिन टेस्ट की संख्या भी कमी रही। रविवार को भी 2127 मरीजों के टेस्ट किये गए थे। इनमें से 221 को कोरोना निकला था। यानी पॉजिटिविटी रेट 10.17 प्रतिशत थी। सोमवार को 1550 टेस्ट किए गए। इसमें से 117 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिविटी रेट 7.54 प्रतिशत रही। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या बढ़कर 1253 हो गई है। 16 मरीज कोविड केयर सेंटर,डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 17 मरीज भर्ती हैं। वहीं 1220 होम आइसोलेशन में हैं।
डेढ़ माह में केवल पांच गंभीर
कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच राहत देने वाली बात यह है कि कोरोना संक्रमित अधिकांश मरीज सामान्य दवाओं से पांच से सात दिन में ही ठीक हो रहे हैं। बीते डेढ़ महीने में जितने भी मरीज सामने आए हैं,उनमें से पांच ही गंभीर हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश मरीजों को उनके लक्षणों के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। ज्यादातर मरीजों को हल्का बुखार, खांसी जैसे मामूली लक्षण ही हैं। कफ सीरप, पैरासिटामोल और कुछ एंटीबायोटिक दवाओं से मरीज जल्दी रिकवर हो रहे हैं।
10 जनवरी से लगातार सौ से अधिक मरीज
| दिन | कोविड मरीज |
| 10 जनवरी | 124 |
| 11 जनवरी | 175 |
| 12 जनवरी | 107 |
| 13 जनवरी | 186 |
| 14 जनवरी | 157 |
| 15 जनवरी | 153 |
| 16 जनवरी | 221 |
| 17 जनवरी | 117 |