- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
क्वालिटी ठीक नहीं हो तो कंसाइनमेंट वापस करें, महिला बाल विकास विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने दिये निर्देश
आंगनवाड़ियों में भेजे जाने वाले पोषण आहार की यदि क्वालिटी ठीक नहीं हो तो सम्बन्धित कंसाइनमेंट को वापस करें। साथ ही लिखित में दें कि गुणवत्ता खराब होने के कारण अमुक ठेकेदार का पोषण आहार वापस किया जा रहा है। किसी भी स्थिति में आंगनवाड़ियों में दिये जाने वाले पोषण आहार एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता निम्न नहीं होनी चाहिये, नहीं तो विभाग के सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
संभागायुक्त रवीन्द्र पस्तोर ने गुरूवार को मेला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला बाल विकास की संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिये।
5 अक्टूबर तक रिक्त पद भरें
संभाग की आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती के सम्बन्ध में संभागायुक्त ने निर्देश दिये कि यह कार्य आगामी 5 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाये। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सर्वाधिक पद उज्जैन जिले में 13 तथा सबसे कम पद नीमच जिले में 5 रिक्त हैं। आंगनवाड़ी सहायिका के संभाग में 146 तथा उज्जैन जिले में 19 पद रिक्त हैं। संभाग में 10365 आंगनवाड़ियों में 10365 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 9172 सहायिकाओं के पद हैं। उज्जैन जिले में 2066 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तथा 1888 आंगनवाड़ी सहायिका के पद स्वीकृत हैं।